Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

रायपुर आरंग –जनदर्शन-विधायक ने सुनी लोगो की समस्याएं-कई समस्याओं का किया त्वरित निराकारण गुरु खुशवंत साहेब

रायपुरआरंग। राहुल सेन

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद आज  विधायक गुरु खुशवंत साहेब अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो के बीच पहुच कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक अपने क्षेत्रीय कार्यलय आरंग में लोगो के बीच रह कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान भी किया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि विधान सभा चुनाव के बाद प्रति बुधवार को जनदर्शन कार्यक्रम आरम्भ किया गया

था परंतु लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। जो अब पुनः शुरु हो गया है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लोगो की छोटी बड़ी समस्याओ का निराकारण किया जाता है।इस अवसर पर आरंग क्षेत्र की जनमानस के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Exit mobile version