Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

पटाखा फैक्ट्री मे ब्लास्ट, छह लोगो की मौत हो गई।

खबर है कि नागपुर शहर से लगे धामना मे गुरुवार को दोपहर मे पटाखा फैक्ट्री मे ब्लास्ट हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंगणा तहसील के धामना मे चामुंडी एक्सप्लोसीव प्राइवेट लिमिटेड नामक पटाखा फैक्ट्री है। जहां पर पटाखा बत्तियां बनाने का काम किया जाता है। जहां पर गुरुवार दोपरह करीबन 1बजे के लगभग फैक्ट्री के पैकेजिंग सेक्शन मे अचानक आग लग गई। वहां पर बारूद होने

से जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे के वक्त वहां पर दस लोगो के होने की खबर है। धमाका इतना जोरदार था कि काम कर रहे लोगो मे से छह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतको मे चार महिलाऐ दो पुरूष होने की खबर है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। धमाका इतना जोर था कि फैक्ट्री की दिवार टूट गई और छत उड़ गया। आग कैसे लगी यह अभी पता

नही लगा। घटना की खबर लगते ही पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही काटोल के विधायक अनिल देशमुख मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिये। हादसे की खबर मिलते ही घायलों एवं मृतकों के परिजन घटनास्थल पहुंच गए।

Exit mobile version