Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

विदिशा- कलेक्टर द्वारा पीएम जन-मन तहत आवासों का जायजा

रिपोर्टर-प्रकाश चंद मिश्रा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

*कलेक्टर व सीईओ ने पीएम जनमन (पीव्हीटीजी) तहत बन रहे पक्के आवासों का जायजा लिया*
पीएम जनमन (पीव्हीटीजी) तहत विदिशा के ग्राम बागरी में सहरिया जनजातीय समुदाय के परिवारों के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन पीएम आवासों का कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य एवं जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट ने आज मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।

विदिशा के ग्राम बागरी के पास पीएम जनमन जनजातीय आदिवासी कल्याण महा अभियान तहत चिन्हित की गई योजनाओं का लाभ सहरिया जनजातीय परिवारों को मिले इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री वैद्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने आज प्रधानमंत्री आवास योजना तहत बन रहे पक्के आवासों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के दौरान मकानों के भीतर प्रवेश कर पक्के आवासों की गुणवत्ता को भी जांचा है। साथ ही उन्होंने यह आवास शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कराए जाकर सहरिया जनजातीय परिवारों को लाभान्वित करें के संबंध में भी निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version