Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

वर्षो से उठ रहीं मांग इस वर्ष पूरी होने की संभावना

वर्षो से उठ रहीं मांग इस वर्ष पूरी होने की संभावना

क्षेत्र को मिले किसान नेता के रूप में नए सांसद

गाडरवारा l विगत कई वर्षों से जिला नरसिंहपुर के किसानों द्वारा एक बड़ी मांग उठाई जा रही है की जिले की प्रत्येक शुगर मिल के नजदीक खुले शासकीय तुलाई कांटा, जिससे किसान अपनी खून पसीना की गाढ़ी कमाई का पूरा लाभ पारदर्शिता के साथ प्राप्त कर सके और अन्य फसलों की भी तोल करवा सके जिससे उसे फसल के वजन/तोल पर विश्वास रहे और अन्य तुलाइ कांटो को (क्रॉसचेक) तुलना भी कर सके जिससे कहीं कोई भ्रांति नहीं रहेगी ना ही कोई व्यापारी किसानों की फसल के तोल में कोई बैमानी हीरा फेरी कर सकेगा ।
पूर्व में भाजपा नेता प्रखर राय इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं, परंतु मांग अभी फाइल में घूम रही है, अब किसान नेता के रूप में क्षेत्र के नए सांसद दर्शन सिंह बनने के पश्चात लोकसभा क्षेत्र किसानों की उम्मीद बढ़ है की किसानों से जुड़ी हुई समस्याओं का अब शीघ्र निदान होगा ।

Exit mobile version