Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हिमाचल में ASI का मर्डर

चंबा के सलूणी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां किहार कस्बे में IB के एएसआई की हत्या का मामला सामने आया है । वारदात की सूचना पाते ही एसपी चंबा, एसडीएम सलूणी और डीएसपी सलूणी मौके पर पहुंच गए हं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सवेरे किहार पुलिस थाना से करीब 80 मीटर दूर आईबी में बतौर एएसआई का शव सडक़ किनारे पड़ा मिला। आरंभिक जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक एसएसआई अरुण कुमार मंडी जिला के रहने वाला था।

Exit mobile version