Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

आईआईटी प्रवेश परीक्षा में भाई-बहन ने ली कामयाबी, खुश हुए अधिवक्ता

आईआईटी प्रवेश परीक्षा में भाई-बहन ने ली कामयाबी, खुश हुए अधिवक्ता

 मेधावी प्राची

मेधावी-अक्षत त्रिपाठी

लालगंज, प्रतापगढ़। आईआईटी प्रवेश परीक्षा में क्षेत्र के दो मेधावियों ने सफलता हासिल की है। एक ही परिवार से भाई-बहन के एक साथ सफलता को लेकर परिजनों से साथ ग्रामीण भी खुश दिख रहे है। क्षेत्र के ढ़िगवस निवासी अधिवक्ता अभय त्रिपाठी की पुत्री प्राची तथा पुत्र अक्षत त्रिपाठी ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में कामयाबी लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साथी के मेधावी पुत्र एवं पुत्री की इस सफलता की जानकारी को लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओं में भी खुशी देखी गयी। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह, उपाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी, महामंत्री सूर्यकांत शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश मिश्र मदन, हरिशंकर द्विवेदी, शिवाकांत शुक्ल, केशवकांत उपाध्याय, संतोष पाण्डेय आदि ने प्राची एवं अक्षत की सफलता को अधिवक्ता परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि कहा है।

Exit mobile version