Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

भव्यता से नगर में मनाया जाएगा सांईं नाथ महोत्सव, तैयारियाँ हुई तेज

भव्यता से नगर में मनाया जाएगा सांईं नाथ महोत्सव, तैयारियाँ हुई तेज

बलीपुर मंदिर में विराजे सांईं नाथ

प्रतापगढ़। सांई नाथ महोत्सव को लेकर नगर में अभी से तैयारियां रंगत में दिखने लगी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी तीन दिवसीय परंपरागत साई नाथ महोत्सव का आयोजन नगर में धूमधाम से होगा। साई दर्शन मंदिर बलीपुर में होने वाले आस्था के इस आयोजन का शुभारंभ अगले माह बीस जुलाई शनिवार को बाबा के नगर भ्रमण पालकी शोभायात्रा से होगा। गुरु पूर्णिमा पर होने वाले इस आयोजन की तैयारी को लेकर साईं नारायण संस्थान भक्त मंडल की हुई बैठक में महोत्सव को भव्यता देने को लेकर मंथन हुआ है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ने बताया कि यह महोत्सव बीस एवं इक्कीस तथा बाइस जुलाई को परम्परागत होगा। इसके तहत पहले दिन दोपहर तीन बजे बलीपुर मंदिर से बाबा की पालकी शोभायात्रा निकलेगी। वहीं दूसरे दिन इक्कीस जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मंदिर में मनाया जाएगा। बाइस जुलाई को बाबा का दिव्य प्रसाद भक्त चखेंगे। आयोजन को लेकर महिला भक्तमंडल, युवामंडल को भी जिम्मेदारी दी गयी है।

Exit mobile version