Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

किशोरी का हुआ अपहरण, आरोपी के खिलाफ केस

किशोरी का हुआ अपहरण, आरोपी के खिलाफ केस

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने किशोरी के अपहरण को लेकर आरोपी के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज किया है। लालगंज के पूरे छत्तू निवासी रामअभिलाष की पत्नी रामा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती दो जून को रात एक बजे उसकी सत्रह वर्षीया पुत्री ज्योती शौच को घर से बाहर निकली। इस बीच गांव के हरकेश के पुत्र आशीष ने उसे बहला फुसलाकर अपहृत कर लिया। पीडिता ने पुत्री के साथ अप्रिय घटना घटित होने की पुलिस से आशंका जतायी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी आशीष के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version