Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हैंड्स फ़ॉर हैल्प ब्रज मोहिनी यादव की मददगार बनी

हैंड्स फ़ॉर हैल्प ब्रज मोहिनी यादव की मददगार बनी

 

हैंड्स फ़ॉर हैल्प सामाजिक संस्था को मेडिकल कॉलेज के डॉ.शिवराम के माध्यम से जानकारी मिली कि एक महिला काफी परेशान है । वो महंगी दवाई खरीदने में असमर्थ है । जिसके कारण उपचार में दिक्कत आ रही है । जिसके बाद संस्था की टीम मेडिकल कॉलेज पहुची । महिला ब्रज मोहिनी पत्नी वीरेश यादव ने बताया कि वहगांव खड़ोंआ | अतरौली की रहने वाली है । लगभग 22 दिन से भर्ती है और इसके दो ऑपरेशन हो चुके हैं । महत्वपूर्ण इंजेक्शन न खरीद पाने के कारण उपचार नही हो पा रहा । इंजेक्शन काफी कीमती हैं । पति का हादसे में हाथ टूट गया है । दो छोटे बच्चे हैं । जानकारी के बाद संस्था ने दवा व इंजेक्शन लाकर दिए । इन दौरान शिवम माहेश्वरी , चिराग कुमार , दीपक खन्ना आदि मौजूद रहे ।

Exit mobile version