Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड संख्या 08, वार्ड संख्या 18 एवं 19 में संभावित जल जमाव एवं जल निकासी के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

सीतामढ़ी संवाददाता रवि कुमार

बारिश होने के बाद नगर निगम के लो –लैंड एरिया में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने आज सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड संख्या 08, वार्ड संख्या 18 एवं 19 में संभावित जल जमाव एवं जल निकासी के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। मौके पर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडे ,सिटी मैनेजर ,डीपीआरओ कमल सिंह ,अंचल अधिकारी डुमरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने संभावित जल- जमाव से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के साथ नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि उक्त समस्या का समाधान करने के दिशा में प्रभावी कदम उठाया जाए ताकि आम लोगों को कठिनाइयों से रूबरू होना न पड़े। उन्होंने कहा कि सभी नालों को लिंक करके जल की निकासी किया जाए। जहां-तहां जाम पड़े नालों को दुरुस्त किया जाए।उनके द्वारा वार्ड में निर्मित नालों का भी निरीक्षण किया गया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की गई। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि बरसात के पूर्व सभी नालों की उड़ाही ससमय करने के साथ संभावित जल जमाव की स्थिति से निपटने के दिशा में प्रभावी कदम उठाना सुनिश्चित किया जाए।

Exit mobile version