Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

महिला एवं उसके पुत्री की गुमसुदगी की सूचना

 

  1. महिला एवं उसके पुत्री की गुमसुदगी की सूचना

मंझौल से बेगूस

महिला एवं उसके पुत्री की गुमसुदगी की सूचना

 

समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मौलवी चक ग्राम निवासी सूरज कुमार ने शनिवार को अपनी बहन पबड़ा निवासी रूपा देवी(45) एवं भगिनी पल्लवी कुमारी(17-18) के गुमशुदगी की लिखित सूचना शनिवार को थाना में दी है। सूचना के अनुसार रूपा देवी पबड़ा स्थित अपने ससुराल में देवर के द्वारा मारपीट के बाद अपनी 17 -18 वर्ष की लड़की पल्लवी कुमारी के साथ शुक्रवार के 6:30 बजे शाम से घर से गायब है। सूचक ने बताया कि शुक्रवार को उसकी बहन रूपा देवी के साथ उसके देवर राजकुमार साह एवं पत्नी स्वीटी देवी के द्वारा झगड़ा एवं मारपीट किया गया था। पीड़िता का पति परदेश में रहता है। झगड़ा एवं मारपीट के बाद लोगों के रोकने के बावजूद मां बेटी दोनों थाना में जाने की बात कह कर घर से निकल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पीड़िता के भाई को दिया। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने के 24 घंटे के बाद मंझौल थाना को पीड़िता के भाई सूरज कुमार ने लिखित सूचना दी है। थाना में सूचना देने के लिए शनिवार को सूचक के साथ वार्ड 08 के वार्ड सदस्य पति मनोज महतो भी मौजूद थे। सूचक ने बताया कि गुमशुदा महिला का मोबाइल घर में ही रखा हुआ है। थाना में सूचना मिलते ही मंझौल थाना प्रभारी रिशा कुमारी ने जांच पड़ताल के लिए 112 के पदाधिकारी को पीड़िता के घर पर जाने का निर्देश दिया।

Exit mobile version