Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कामठी मे आज नल से जल आपूर्ति नही की जायेगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार कामठी नगर परिषद की ओर से चार पानी की टंकी बनाई जा रही है। जिससे टंकी बनाने की जगह पर पुरानी पाईप लाईन आ जाने से इसका शिफ्टिंग का काम शनिवार की सुबह से किया जायेगा। इस काम को चौबीस घंटे के अंदर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी कारणवश समय पर यह काम पूरा न होने की स्थिति मे रविवार 9 जून को भी काम जारी रहेगा। इस कारण से कामठी क्षेत्र मे पानी की सप्लाई रोकी जा रही है। कामठी नगर परिसद ने नागरिको से अपील की है कि पानी का उपयोग सावधानी पूर्वक कर सहयोग प्रदान करे, पानी टंकी का काम पूरा होते ही जल आपूर्ति प्रारंभ कर दी जायेगी। जल आपूर्ति मे हने वाली बाधा के खेद है।

Exit mobile version