Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

*कम मात्रा में पानी सप्लाई की सूचना पर पीएचईडी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही*

जोधपुर, 7 जून। लूणी जलदाय हौद में कम मात्रा में पानी सप्लाई की सूचना पर कार्यवाही करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जिला वृत्त के अधीक्षण अभियन्ता श्री अजय किशन छंगाणी ने बताया कि कुड़ी हौद फिल्टर प्लान्ट से मोगड़ा गांव के निकट 8/6 इंच की लाईन की टेपिंग लूणी गांव की जलापूर्ति के लिये की गई है। इसमें कई गांवों को जाने वाली पाईप लाइनें जु़ड़ी हुई है जिनकी सप्लाई भी समानांतर चलती है। बिना पानी की बारी के अन्य गांवों में पानी सप्लाई के लिए वॉल्व खोलने से लूणी गांव में भी पेयजल आपूर्ति लगभग नगण्य हो गई है।

उन्होंने बताया कि संबंधित कनिष्ठ अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं अधिशाषी अभियन्ता को पाबन्द कर जलापूर्ति के दौरान सघन मॉनिटरिंग करने के लिये निर्देशित किया गया है। साथ ही अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा वॉल्व से छेड़छाड़ करने पर उनके विरूद्ध पुलिस कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है।

Exit mobile version