Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शनिदेव की जयंती पर किया गया अभिषेक पूजन

ज्येष्ठ मास की अमावस तिथी पर कल 6 जून गुरुवार को शहर के शनिदेव मंदिरों मे भक्तो द्वारा शनिदेव का विधिपूर्वक अभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया। मंदिरो मे जय शनिदेव की ध्वनि गुंज उठा। सुबह से ही मंदिरो मे पूजा अभिषेक के लिए भक्तो का तांता लगना शूरू हो गया था। अनेक जगहों पर भक्तो द्वारा पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद का आयोजन किरा गया। इस मौके पर कई जगह लंगर का भी आयोजन हुआ। कल ही वट सावित्री के अवसर पर माता बहनो ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने पतिदेव के दीर्घायु होने व सुख संपन्नता शांति की की कामनाएं के लिए प्रार्थना की।

Exit mobile version