Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सीएम राईज की कक्षा 11 वी में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून

 

 

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, श्योपुर। सीएम राईज विद्यालय श्योपुर की कक्षा 11 की रिक्त सीटो पर

 

प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून दोपहर 01 बजे तक निर्धारित की गई

 

है। सीएम राईज विद्यालय के प्राचार्य अशोक खण्डेलवाल ने बताया कि नवीन शैक्षणिक

 

सत्र में विद्यालय की कक्षा 11 अंतर्गत गणित विषय की 17, जीव विज्ञान विषय की

 

22, आर्टस की 15 और वाणिज्य संकाय की 07 सीटे रिक्त है। इन रिक्त सीटो पर प्रवेश

 

के लिए आवेदन सीएम राईज विद्यालय से प्रातः 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक प्राप्त

 

किये जा सकते है तथा जमा कराये जा सकते है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि

 

13 जून को दोपहर 01 बजे तक रहेगी। सीट उपलब्धता की तुलना में अधिक आवेदन

 

प्राप्त होने की स्थिति में 14 जून को प्रातः 10 बजे संबंधित पालको के समक्ष पारदर्शी

 

प्रक्रिया अपनाते हुए लॉटरी के माध्यम से प्रवेश सूची एवं प्रतिक्षा सूची तैयार की जायेगी

 

तथा सूचना पटल पर चस्पा किया जायेगा।

आशु सिंह बिसारिया की रिपोर्ट

Mo.9039183573

Exit mobile version