Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

कोटे के राशन के वितरण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती प्रार्थना पत्र

कोटे के राशन के वितरण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती प्रार्थना पत्र

लालगंज तहसील में कोटे के राशन के वितरण की मांग करते ग्रामीण

लालगंज, प्रतापगढ़। गांव के निलम्बित कोटे में डम्प राशन के वितरण कराए जाने को लेकर गुरूवार को यहां तहसील पहुंचकर ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। विकासखण्ड सांगीपुर अन्तर्गत राहाटीकर गांव का कोटा अनियमितता के चलते निलंबित किया गया है। मामले में ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ अनियमितता की शिकायत की थी।

कोटा निलंबन की जानकारी होने के बाद गुरूवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम प्रवीण द्विवेदी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर निलंबित कोटे में डंप राशन को कार्डधारकों में वितरण कराए जाने की मांग उठाई। वहीं ग्रामीणों में विजय बहादुर, अमरेंद्र प्रताप सिंह, इलियास, रोहित, लालसिंह, राजेन्द्र, मो. नईम खॉन आदि ने कहा कि किसी सक्षम प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में डंप खाद्यान्न का वितरण कराया जाय।

वहीं ग्रामीणों ने प्रतिमाह खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को सुचारू बनाये जाने की भी मांग उठाई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कोटेदार सप्ताह भर में कोटा बहाल करा लेने और पुनः मनमानी करने की धमकी भी दे रहे है। एसडीएम प्रवीण द्विवेदी का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!