Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया आम जन को जागरूक


भीलवाड़ा (सुनील कोठारी)
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अखिल मारवाड़ी महिला मंडल अध्यक्ष प्रेमलता जागेटिया सचिव कविता समदानी ने बताया कि ज्येष्ठ महीने में पानी की कमी के कारण पशु पक्षी इधर-उधर ना भटके ,पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए पक्षी मित्र के अंतर्गत रिलायंस मॉल के पीछे वृक्षो की टहनियों में परिण्डे बांधे और दाना पानी की व्यवस्था की गई इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विद्या भंडारी ने आने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत बताया कि हमे पक्षियों के संरक्षण के लिएपानी की व्यवस्था के साथ ऐसे फल वाले या फ़ुल वाले पाधे लगाने चाहिए जीव को भोजन और रस की सुविधा प्राकृतिक रूप से मिले।कार्यक्रम में सुनीता ईनाणी ,पूनम मोदी ,शीतल बिरला,लीला काबरा, मंजू अजमेरा,प्रीति पाठक,श्रेया काकानी,प्रीति चांडक,स्नेहलता तोतला हेमा अजमेरा ,निरुपमा ,निर्मला तापड़िया आदि सभी महिलाओं ने पक्षियों की सुरक्षा व बचाव का संकल्प भी लिया।

Exit mobile version