Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

रेलवे स्टेशन पर पकड़े दो शराब तस्कर

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

रेलवे स्टेशन पर पकड़े दो शराब तस्कर

 

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो से जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से दो शराब तस्कर को पकड़ने का दावा किया है । पुलिस के मुताबिक , आरोपियों ने अपनी पहचान नितीश कुमार पुत्र राजकुमार मण्डल निवासी कछवी थाना नखलौर जिला मधुवनी और मोहम्मद अब्दुल अंसारी पुत्र अतीक अंसारी निवासी ग्राम मिश्रौलिया थाना औरई जिला मुजफ्फरपुर ( बिहार ) के रूप में बताई ।

पुलिस का दावा है कि इनके पास से 20 बोतल ब्लंडर प्राइड व रॉयल स्टेग हरियाणा मार्का शराब मिली है । जिसकी कीमत 20 हजार होगी । दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर कोर्ट में पेश किया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई शराफत हुसैन , रोशपाल सिंह , हेड कॉन्स्टेबल , शहजाद खां व आरपीएफ के एसआई अमित चौधरी , हेड कॉन्स्टेबल बलवीर आरपीएफ शामिल रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!