Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

एनसीसी इकाई द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस


ग्यारह मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी सागर के निर्देशानुसार एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह में 05 जून 2024 विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जागरूकता रैली निकालकर समाज को जागरूक किया गया। जागरूकता रैली के बाद सभी कैडेट्स एवं स्वयं सेवकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण हेतु शपथ ली। इसके बाद पृथ्वी दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।


यह आयोजन 11मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी सागर के निर्देशानुसार एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया, श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवं कुलपति प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर एकलव्य विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरू प्रोफ़ेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रकाश खम्परिया, अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. अर्चना पाठक, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, कला एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ. आर सी जैन, एनसीसी केयर टेकर अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. सुधीर गौतम के साथ ही फिजिकल इंस्ट्रक्टर श्री साहिल कुर्मी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया।

जागरूकता रैली के माध्यम से सभी को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। इसके बाद पौधरोपण कर सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ली। कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान देते हुए बताया कि प्लास्टिक का उपयोग हमारे जीवन जगत के लिए कितना नुकसानकारी है। इसके उपयोग से हम सभी को बचना चाहिए एवं सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। अधिष्ठाता डॉ. आर सी जैन ने पर्यावरण के अर्थ पर प्रकाश डालते हुए सभी जीवों पर दया का भाव रखने की बात कही गयी। मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रकाश खम्परिया ने भी पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पौधा लगाने पर बल दिया। अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. अर्चना पाठक ने घर में छोटे छोटे घोसले बनाकर पक्षियों के संरक्षण हेतु कैडेट्स को जागरूक किया।इसके बाद छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन ने भी अत्यधिक जल दोहन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी केयर टेकर अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि एनसीसी एवं एनएसएस इकाई अपने ध्येय वाक्य को साकार करने की दिशा में सतत प्रयासरत हैं। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, स्वयं सेविकाओं एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version