Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

मानव सेवा को समर्पित सवेरा सेवा संस्थान का परिंदो के लिए परिंडे लगाने की मुहिम जारी।

http://( मोहरसिंह.मुरलीधर छींपा ) नोहर जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। नोहर कस्बे की अग्रणी सामाजिक संस्था सवेरा सेवा संस्थान द्वारा गर्मी के चलते बेजुबान पक्षियों हेतु परिंडे लगाने की मुहिम जारी । संस्था द्वारा आज कस्बे की शिव कॉलोनी में डी.डांस . ग्रुप के बच्चो ने परिंडा लगा कर संस्था के आदर्श वाक्य ..परिंदो को दाना पानी देगी हमारी बिटिया रानी… को सार्थक किया। सवेरा सेवा संस्था ने इस कार्य को प्रोजेक्ट के रूप में लेकर परिंडे कस्बे के विभिन स्थानों पर सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मिल कर लगाये हैं। इस मौके पूर्व पार्षद सतीश सोनी, सवेरियन रफीक चौहान,प्रेम वर्मा, डी.डांस . ग्रुप के रजत वर्मा, दाउद सहित शिक्षिका एव बच्चे उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!