Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हैंड पंप खराब, पीने के लिए नहीं मिल रहा पानी

जोगिया। क्षेत्र के बकरहुआ में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए आठ इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया। जो इस समय सभी खराब पड़े हैं। इससे यहां के ग्रामीणों को सामान्य नल से प्यास बुझानी पड़ रही है। लोगों को पानी के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खराब पड़े हैंडपंप की समस्या प्रधान व अधिकारी से की गई है। ग्रामीण दिलीप, रमेश कुमार, दिनेश, पवन ने बताया कि दोनों टोलों पर करीब एक साल से सभी सरकारी हैंड पंप खराब है। बीडीओ जोगिया अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही सभी खराब हैंडपंप ठीक कराए जाएंगे।

Exit mobile version