Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

UP Lok Sabha Chunav Result : यूपी में भाजपा को हराने के बाद अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

UP Lok Sabha Chunav Result : यूपी में भाजपा को चौंकाने के बाद अखिलेश यादव ने दे दिया बड़ा बयान, कहा; देश को एक बार फिर से…

अखिलेश यादव ने कहा जनता को प्रणाम उप्र की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है नयी आस जगायी है। ये संविधान लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बँटवारे की नकारात्मक राजनीति के ख़िलाफ़ सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है।यूपी में गठबंधन ने हैरतअंगेज रूप से प्रदर्शन किया है। जब एक तरफ यूपी में भाजपा नेता 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे। ऐसे में सपा-कांग्रेस गठबंधन ने एनडीए को 36 सीटों पर ही रोक दिया। वहीं गठबंधन की सीटें 43 के आसपास रहीं। वहीं कन्नौज से अखिलेश यादव ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। वहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी मैनपुरी से बेहतरीन जीत दर्ज की है।

अखिलेश ने जीत के बाद कही यह बात

अखिलेश यादव ने कहा जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम! उप्र की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगायी है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बँटवारे की नकारात्मक राजनीति के ख़िलाफ़, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये INDIA गठबंधन और PDA की एकता की जीत है। सबको हृदय से धन्यवाद, दिल से शुक्रिया!

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!