Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

गोण्डा के कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा की जीत

उत्तर प्रदेश के कैसे गंज लोकसभा चुनाव में भाजपा के युवा  प्रत्याशी कारण भूषण सिंह जो माननीय बृजभूषण सरन सिंह के पुत्र है ने 148843 वोट से जीत हासिल की।

लोकसभा चुनाव की मतगणना अंतिम चरण में है। गोण्डा और देश की निगाहों में रही कैसरगंज लोकसभा सीट पर भाजपा का दबदबा रहा। गोण्डा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया सांसद बन गए हैं तो वहीं कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह ने कम उम्र में किस्मत आजमा कर विजय श्री हासिल की है। गोण्डा सीट से लगातार तीसरी बार जीत की कामयाब हुए कीर्तिवर्धन सिंह का कहना है कि वह जिले के विकास के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे। और उनका विकास कार्य ही उनकी कामयाबी का परिणाम है कि उन्हें तीसरी बार जनता ने आशीर्वाद दिया। तो वहीं सांसद बृजभूषण शरण और उनके बेटे करण भूषण सिंह ने जनता को धन्यवाद दिया है।

Exit mobile version