Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

लालगंज, प्रतापगढ़। रंजिशन हुई मारपीट को लेकर दो आरोपियों के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना के दलापटटी गांव निवासी बृजराज सरोज की पत्नी धनराजी देवी ने सोमवार को दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार की शाम वह अपने घर पर मौजूद थी। रंजिशन गांव के राकेश सरोज की पत्नी रिया देवी अपने पुत्र के साथ पहुंची। आरोपियों ने पीडिता के साथ गालीगलौज शुरू की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीडिता व उसके पति को लाठी डण्डे से मारपीट कर चुटहिल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है।

Exit mobile version