लोकसभा चुनाव 2024: मतगणना से एक दिन पहले फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
आगरा: आखिर वह घड़ी भी अब आ चुकी है जिसका बेसब्री से इंतजार भारत के आम आदमी से लेकर ख़ास आदमी के साथ साथ पूरी दुनिया को है।उधर, उत्तर प्रदेश को लेकर भी सभी राजनीतिक दलों की नज़र टिकी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी कई ऐसी सीटें हैं जो हॉट बन चुकी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से रायबरेली, वाराणासी, कन्नौज, मैनपुरी, लखनऊ, आगरा और फतेहपुर सीकरी शामिल हैं।
फतेहपुर सीकरी में हालात बेहद गर्म हैं, इस सीट को लेकर विपक्ष भी दम भर रहा है। चुनाव से पूर्व ही कांग्रेस और पूरा विपक्ष आगरा प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगा रहा है। आम चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने आगरा प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार, 4 जून को लोकसभा की मतगणना होनी है। ऐसे में फतेहपुर सीकरी सीट पर सभी की नज़र बनी हुई है। आगरा मंडल में वो ही एक ऐसी सीट है जिसपर गठबंधन भी जीत का दम भरता दिखाई दे रहा है।
वही गठबंधन में शामिल कांग्रेस को इस सीट की मतगणना के दौरान धांधली होने का शक है इसीलिए उन्होंने फतेहपुर सीकरी की एआरओ नवोदित शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्हें हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा और फिर जिलाधिकारी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मैनपुरी एसडीएम रहने के दौरान लगे थे गंभीर आरोप शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने नवोदिता शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए जिन पर पहले से ही एसडीएम मैनपुरी रहते हुए खुल्लम खुल्ला सरकार के पक्ष में मतदान कराने और इन पर बेईमानी का आरोप लगा है।
इस मामले में उनके खिलाफ कोर्ट में केस भी चल रहा है। इसलिए उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि ऐसी भ्रष्ट अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। कांग्रेस ने फॉर्म 17 C की प्रतिलिपि कॉपी की मांग इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की गई है कि 19 फतेहपुर सीकरी लोकसभा की प्रत्येक बूथ की फॉर्म 17सी की प्रतिलिपि कॉपी तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। जिससे कि हम उसका मिलान अपनी लिस्ट द्वारा कर सकें और चुनाव आयोग पर कोई भी धांधली का आरोप न लगे साथ ही मतगणना निष्पक्ष हो सके।