Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

दोस्त की मां से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

कौशिक नाग-कोलकाता
आरोपी पीड़िता के बेटे का मित्र है. झाड़ग्राम जिले के लालगढ़ इलाके में दोस्त की मां से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. उसका नाम प्रदीप मालाकार (22 ) है. वह बांकुड़ा जिले के राईपुर थाना अंतर्गत गोड़ल गांव का निवासी है. आरोपी पीड़िता के बेटे का मित्र है. वह पीड़िता के घर आता-जाता था. आरोप है कि जब महिला घर में अकेली थी, तब प्रदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Exit mobile version