Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

राशन पोर्टल पर नाम ना जोड़ने से आम जनता परेशान

*राशन पोर्टल पर नाम जोड़ने को लेकर लम्बे समय से आम जन परेशान*

यशवंत सिंह दायमा रिपोर्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्हारगढ़ जनपद क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतो के कई गाँवों मे राशन पोर्टल पर नाम जोड़ने को लेकर कई कर्मचारी उदासीन बने हुवे तो कही पर, आचार संहिता तो कही समय लगने का हवाला दिया जाकर काफी लम्बे समय से आम जनता कि समस्याओ का निराकरण को लेकर संदेह बना हुवा है राशन पोर्टल को लेकर बताते है कि एक महीना लगता है नाम जुड़ने मे, लेकिन कागजात देने के बाद छः महीने या साल या 2 साल तक नाम नहीं जुड़ते इसमें हितग्राही कि कहा गलती है पोर्टल चलते हुवे कई बार नाम नी चढ़ाया जाता तो उसमे तो मानिटरिंग करने वाले अधिकारियो को जोर देना चाहिए आखिर ये नाम जुड़ने का मसला हल क्यों नहीं हो पा रहा है वही राशन पोर्टल पर आ रही परेशानियों को लेकर जिम्मेदारो को कई बार अवगत कराया गया लेकिन हर बार टालमटोल करके और किसी न किसी बात का बहाना बनाकर टालने का काम किया है एक दूसरे पर थोपने का काम किया है.। आखिर ऐसा क्यों???
सभी संबंधित उच्चाधिकारियो व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से निवेदन कि मामले को गंभीरता से लेकर जल्द हल करवाने का प्रयास करे।

Exit mobile version