Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जानलेवा धूप,हाॅट वेव व गर्म लू ने अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि की।

रायबरेली -इन दिनों भारत में गर्मी के मौसम में बेतहाशा धूप, गर्म लू व नौतपा ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। रायबरेली जिले का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने से भारी उमस से बच्चे व वृद्ध जन बुखार,सूखा व श्वास की चपेट में आने से अस्पतालो मे संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जहां रायबरेली प्रशासन द्वारा धूप व हाॅट वेव को लेकर लगातार नये दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर मरीजों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी काफी सजग हो गया है। अभी ऐसा मौसम कितने दिनों तक रहेगा यह बताना मौसम विभाग के लिए एक चुनौती ही होगा लेकिन बीच-बीच में बदली के आ जाने से एक खुशनुमा मौसम के आने की उम्मीदो के भी पंख लग जाते हैं। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार

Exit mobile version