Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सीएससी संचालक के साथ 1लाख 83 हजार रुपये की ठगी

सिद्धार्थ नगर।ग्राहक सेवा केंद्र भुसौला माफी के संचालक साइबर ठगी के शिकार हो गए। उन्हें तब पता चला जब मोबाइल फोन पर मैसेज आया। लोटन कस्बे के निवासी सीएससी संचालक शरद सिंह ने तहरीर देते हुए कहा है कि 25 मई को एक ट्रक ड्राइवर ने जरूरत बताते हुए ग्राहक सेवा केंद्र पर अपने मालिक से रुपये मंगाया और थोड़ी देर बाद रुपये लेकर चला गया।अगले दिन खाते से 1 लाख 83 हजार 710 रुपये निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक जांच चल रही है, दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version