Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस वाले को किया घायल

ग्रामीणों द्वारा वोट बहिष्कार किया गया था और आपस में विवाद कर रहे थे तभी पुलिस वहां समझाने गई मगर ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस को घायल कर दिया

vsnde bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट

कैमुर भभुआ के चंद प्रखंड के बहदुरा गांव निवासियों ने वोट बहिष्कार किया ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर  दिया जहां एक जवान घायल हो गया पुलिस कर्मी रोहतास जिले के कछवा थाना के सोहदा गांव निवासी उधम सिंह के पुत्र मिथलेश कुमार सिंह पथराव में घायल हो गए पुलिस जवान ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने अपने मांगों को लेकर वोट बहिष्कार किया था वही समझने के बाद मामला शांत हो गया था फिर उसी गांव का एक व्यक्ति वोट डालने चला गया जो वोट डालकर बाहर आया तो ग्रामीणों ने उसे रोक कर बहस करने लगे जब सारे गांव के लोगों ने वोट बहिष्कार किया है तो तुम वोट क्यों देने गए इसी बीच पुलिस जवान मामला को शांत करने के लिए गया तभी ग्रामीणों द्वारा पथराव कर दिया गया जिसमें जवान घायल हो गया उसके फौरन बाद घायल जवान को चंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कैमूर भभुआ रेफर कर दिया गया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!