Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ऊफ यह गर्मी…! चिलचिलाती धूप ने लोगों को किया बेहाल

कांठ (पंकज कुमार)। इस समय भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन पर दिन पारा बढ़ने और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना दुर्भर हो गया है। सुबह से ही भीषण गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर देती है।

गर्मी के इस मौसम और चिलचिलाती धूप में महिलाएं और युवतियां इससे बचने के लिए अपने चेहरे और सिर को कपड़ों से ढककर आते जाते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर जहां भीषण गर्मी रही है तो वहीं विद्युत आपूर्ति के भी आने जाने का क्रम जारी रहा। बार बार ट्रिपिंग होने से विद्युत उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी के इस मौसम में विद्युत उपभोक्ताओं ने कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की है।

— बाजारों पर पड़ रहा गर्मी का भारी असर 👇

इस बार गर्मी ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले वर्ष भी इतनी गर्म नहीं रही थी। इस गर्मी का सीधा असर जहां लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है तो वहीं बाजारों में भी इसका सीधा प्रभाव है। दिन के 11 से शाम पांच बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। दुकानदार और व्यापारी पूरा दिन खाली बैठे दिखाई दे रहे हैं। गर्मी में रोजगार न चलने के कारण दुकानदार परेशान हैं।
— खेतों में फसलों को बचाने में लगे हें किसान 👇
गर्मी के प्रकोप से किसान खेतों में अपनी फसलों को बचाने में लगे हुए हैं। इस बार अभी तक बारिश न होने के कारण खेतों की नमी पूरी तरह से चली गई है। किसानों का कहना है कि वह महंगा डीजल फूंककर रात-दिन अपने खतों में पानी दे रहे हैं, ताकि वह फसलों को सूखने से बचा सकें। वहीं किसानों का कहना है कि विद्युत विभाग भी किसानों को नलकूपों पर शैड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति नहीं दे रहा है।
Exit mobile version