Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

अधिवक्ता से मारपीट में आरोपी एसओ दरोगा तलब

जिला संवाददाता

अधिवक्ता से मारपीट में आरोपी एसओ दरोगा तलब

 

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के सुरेंद्र नगर में अधिवक्ता प्रेमचंद्र शर्मा की गिरफ्तारी के दौरान मारपीट के मामले में एसओ हरदुआगंज व एक एसआई फंस गए हैं । सीजेएम न्यायालय ने दायर परिवाद की सुनवाई करते हुए दोनों को तलब किया है । मामले में मूल रूप से पिसावा के रहने वाले अधिवक्ता प्रेमचंद्र शर्मा ने दायर याचिका कि वे सुरेंद्र नगर में किराये पर रहते थे । तभी 5 अक्तूबर 2020 को वे किराये के घर पर थे । तभी मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में कुछ लोग आए । इसी बीच उनका भाई तीन लाख 25 हजार रुपये लेकर आया । यह रुपये उन्होंने अलमारी में रख दिए । इसी दौरान थाने के दरोगा वर्तमान एसओ हरदुआगंज रविचंद्रवाल व दरोगा अवनीश आए और उन्हें पकड़कर ले गए । उनके यहां मुकदमे के संबंध में आए लोगों से तहरीर लिखवाकर ले ली और अवैध तमंचा आदि में जेल भेज दिया । इस दौरान बेरहमी से पीटा गया । इसे लेकर चार माह तक वह जेल में रहे । जमानत पर आने के बाद न्यायालय में परिवाद दायर की । इस परिवाद में आरोपी दोनों दरोगाओं के खिलाफ सुनवाई करते हुए अदालत ने मारपीट में संज्ञान लिया है । दोनों को तलब करते हुए 24 जून तारीख नियत की है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!