Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

महिला की संदिग्ध हालत में मौत ,हत्या का आरोप

जिला संवाददाता

महिला की संदिग्ध हालत में मौत ,हत्या का आरोप

 

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र की शिवधाम कालोनी निवासी अजय कुमार की 27 वर्षीय पत्नी नेहा की अचानक तबियत बिगड़ गई । उसको नादा चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया , जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । वहीं , मायका पक्ष ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है । मौत की खबर से परिजन बेहाल है । मौत की खबर पर मायके पक्ष के से परिजन अस्पताल आ गए । इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । गुस्साए लोगों को पुलिस ने समझाकर शांत कराया । साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया । इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति अजय कुमार सास सीमा देवी ससुर रामकुमार व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है । जिला बुलंदशहर के पहासू निवासी सुरेश राघव सीआईएसएफ में हैं । उन्होंने बताया बेटी नेहा की शादी 2019 में शिवधाम कालोनी निवासी रामकुमार के बेटे अजय कुमार के साथ की थी और नेहा के पास तीन वर्षीय बेटी तुलसी है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!