Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब पर हुआ का आयोजन , पत्रकारों को मिला सम्मान

हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब पर हुआ का आयोजन , पत्रकारों को मिला सम्मान

 

महानगर के तस्वीर महल स्थित अलीगढ प्रेस क्लब पर हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता को लेकर अपने विचार व्यक्त किये हैं और पत्रकारिता में किस तरह का सक्ल

सुधार कैसे लाया जाए और पत्रकारों को एकजुट लाने के विषय पर भी चर्चा हुई है । इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारों और कलमकारों के साथ साथ छायाकारों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया है । वहीं अलीगढ़ प्रेस क्लब पर हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में सर्वप्रथम स्व . गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें याद किया गया जिसके बाद पत्रकारों ने विचार विमर्श किया । इस दौरान यहां पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा , देवेंद्र वार्ष्णेय और प्रदीप सारस्वत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारों को एकजुट करने की बात कही और पत्रकारिता जगत के ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की । इस कार्यक्रम में यहां पर वसीम अहमद और अनिल चौधरी और अरुण कुमार के अलावा तमाम पत्रकार और फोटो ग्राफर मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Exit mobile version