Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

राजनाथ सिंह ने मुस्लिम आरक्षण को बताया असंवैधानिक

कुशीनगर। गुरुवार को रामकोला में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी कुछ ही दिनों में समाप्त हो जायेगी जबकि कांग्रेस की हालत धरती पर डायनासोर की तरह है जो विलुप्त होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि यह लोग जनता को गुमराह कर रहे है कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनेगें तो आरक्षण समाप्त हो जायेगा। यह लोग जनता से यह नही बता रहे है कि भारत के इतिहास मे पिछडा वर्ग को मान्यता पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया। ये लोग गठबंधन सरकार बनाने के लिए राजनीति करते है और भाजपा विकसित भारत बनाने के लिए राजनीति करती है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को रामकोला नगर पंचायत के जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान मे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। रक्षामंत्री ने कहा कि रामकोला के रहने वाले लोग विदेश में होंगे आप उनसे पूछिएगा भारत के लोगों के प्रति आज के दस साल पहले किस तरह का भाव था, आज वो भाव बदल गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच व संयुक्त राष्ट्र संघ में मुझे विचार व्यक्त करने का मौका पहले भी मिला। उस वक्त मैने देखा था कि हम भारत के लोग विचार व्यक्त करने के लिए जब खड़े होते थे तो हमारी बातों को कोई सुनता नही था लेकिन आज वह विचार बदल गया,आज जब भारत बोलता है तो दुनिया कान लगाकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। उन्होंने कहा कि दुश्मन देश पाकिस्तान के सांसद भी मेंबर ऑफ पार्लियामेंट में खड़े होकर हमारा गुणगान करते है,वह भी मानते हैं हम विश्व की महाशक्ति बन रहे लेकिन देश की कांग्रेस और सपा यह मानने को तैयार नही है।
रक्षामंत्री ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण पुरी तरह से असंवैधानिक है। भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण का इजाज़त नही देता है। हम गरीबी के आधार पर आरक्षण देना चाहते, धर्म के आधार पर नही। भाजपा के अलावा के भी राजनीतिक दल देश की प्रगति नही कर सकता है वह सिर्फ अपना और अपने परिवार के प्रगति के बारे मे सोचते है। मेरा, मेरी पार्टी और प्रधानमंत्री का मानना है कि बार बार चुनाव होना अच्छी बात नही है इस लोकसभा के चुनाव के बाद अगर भाजपा की सरकार बनती है तो पूरे देश में वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था दिया जायेगा। मतलब भारत में सिर्फ एक ही चुनाव होगा।

Exit mobile version