Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

विदिशा-नमामि गंगे अभियान 5 जून से

रिपोर्टर-प्रकाश चंद मिश्रा
विदिशा
*नमामि गंगे अभियान पांच जून से*

नमामि गंगे अभियान के तहत प्रदेश के समस्त पंचायतो में जल स्त्रोतो तथा नदी तालाबो, कुंआ, बाबडी तथा अन्य जल स्त्रोतो के जल संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पांच जून से 16 जून तक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा सोमवार को टीएल बैठक में नमामि गंगे अभियान के संबंध में जिला स्तरीय कार्ययोजना की समीक्षा की जाएगी। लंबित आवेदनों के पश्चात आयोजित होने वाली इस बैठक में जिला स्तरीय सदस्यगण अपनी-अपनी कार्ययोजना के साथ बैठक में सम्मिलित होंगे तथा जनपद स्तरीय नमामि गंगे अभियान की समिति के सदस्य वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुडेंगे।

जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री पंकज जैन ने बताया कि जिले में निर्मित जल संरचनाओं में जल अधिक से अधिक संग्रहण हो और भू-जल संवर्धन केे कार्यो का सफल क्रियान्वयन हो इसके लिए अभियान अवधि के दौरान विशेष कार्यो का संपादन हरेक पंचायत में किया जाएगा। जिले में प्रभावित होने वाली नदियों, तालाबो एवं जल संरचनाओं के पुर्नजीविकरण संरक्षण के विशेष कार्यो का संपादन किया जाएगा वहीं पूर्व से प्रगतिरत कार्यो का अभियान के दौरान शत प्रतिशत पूर्ण किया जाएगा।

Exit mobile version