Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए दी गयी जागरूकता

हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए दी गयी जागरूकता

लालगंज, प्रतापगढ़। धूप व हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए गुरूवार को सीएचसी सभागार में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में चिकित्साधीक्षक डा. अरविंद गुप्ता ने बताया कि इस समय तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से अधिक है। इसके चलते लू से बचाव के लिए शरीर को लेकर सावधानियां आवश्यक है। उन्होनें कहा कि गर्मी के चलते शरीर से पानी व नमक की कमी होने से लू लगने की संभावना हुआ करती है। ऐसे में यदि त्वचा शुष्क अथवा पसीना न आने या श्वास लेने में दिक्कत, सिरदर्द या मितली व थकान हो तो फौरन चिकित्सीय परामर्श लिया जाना चाहिए। उन्होनें लोगों से कहा कि अधिक से अधिक पानी का सेवन करते हुए धूप के चश्मे का भी प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होनें बताया कि ओआरएस पेय पदार्थ का भी अधिकाधिक उपयोग स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आवश्यक है। संचालन स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी आरती द्विवेदी व संयोजन बीपीएम बृजेश पाण्डेय ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!