Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

*वीडियो*- *कलेक्टर के लगातार निर्देश के बाद भी माल वाहक वाहनों पर बेखौफ लादे जा रहे सवारी*

 

 

कोरिया- पिछले दिनों कवर्धा में हुई घटना के बाद प्रशासन एक्शन मूड में है। इसी कड़ी में कोरिया जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के द्वारा लगातार निर्देश जारी कर मालवाहक वाहनों पर जुर्माने की कार्यवाही करने की बात कर रहे हैँ लेकिन इस पर कब तक अमल हो पता है ये देखने वाली बात है वहीँ प्रशासन को ठेंगा दिखाते एक तरफ धड़ल्ले से बेखौफ मालवाहक वाहनों से सवारी ढो रहे हैँ आज सोनहत के साप्ताहिक बाजार में हर्राडीह बंशीपुर नावाटोला से आये ग्रामीण जिसमें महिलाओं की संख्या काफी थी पिकप में इसी तरह का नजारा देखने को मिला एक पिकप गाड़ी में लगभग 30 से 35 सवारी समान के साथ लदे दिखे

हमने ज़ब पिकअप चालक एवं कुछ सवारियों से बात की तो उन्होंने बताया की हमारा गांव काफी दुर्गम क्षेत्र में है जहाँ पर किसी प्रकार का आवागमन का साधन नहीं है और कई जगहों पर पुल पुलिया और सड़क नहीं होने के कारण हम लोगों को पिकप, ऑटो वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। सरकार हम लोगों को सड़क और आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराये जिससे हम लोगों का समय और सुरक्षा दोनों निश्चित हो सके।

Exit mobile version