कटनी – 
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा मतगणना स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु नियुक्त किये नोडल अधिकारी
कटनी – लोकसभा निर्वाचन के तहत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र शहडोल अंतर्गत आनें वाली विधानसभा बड़वारा एवं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र खजुराहो अंतर्गत आने वाली जिले की तीन विधानसभा मुड़वारा, विजयराघवगढ़ एवं बहोरीबंद हेतु 4 जून को प्रातः 8 बजे से कृषि उपज मंडी समिति पहरूआ में मतगणना की जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद द्वारा मतगणना स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल को मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों, कर्मचारियों, अभ्यर्थियों अभिकर्ता के मोबाइल, प्रतिबंधित वस्तुएं रखने हेतु काउंटर की व्यवस्था, पेयजल, फायर, टायलेट एवं साफ सफाई की व्यवस्था सहित मतगणना के रुझान, परिणाम का लाइव प्रसारण किये जाने का दायित्व सौंपा गया है।
श्रीमती संस्कृति मुदित लाटोरिया संयुक्त कलेक्टर एवं श्री जी.एस.खटीक कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को मतगणना उपरांत कृषि उपज मंडी समिति कटनी से भेजे गये व्हीव्हीपीएटी एवं निर्वाचन संबंधी दस्तावेजों को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित स्ट्रांग रूम मे सुरक्षित रखवानें का दायित्व सौंपा गया है।
श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी डिप्टी कलेक्टर को मतगणना समाप्ति पश्चात रिटर्निंग ऑफिसरों से समन्वय स्थापित कर ई.व्ही.एम मशीनों एवं व्ही.व्हीपीएटी की सीलिंग तथा सीलिंग उपरांत व्ही.व्ही.पीएटी एवं निर्वाचन संबंधी दस्तावेजों को सहायक रिटर्निंग आफीसरों से समन्वय स्थापित कर जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित स्ट्रांग रूम मंे सुरक्षित भिजवाने का दायित्व सौंपा गया है।
श्री दिनेश विश्वकर्मा जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन को मतगणना स्थल पर स्थापित कंट्रोल रूम की संपूर्ण व्यवस्था एवं जिला कंट्रोल रूम का संचालन करने तथा अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग श्री श्रीराम पाण्डेय को मतगणना स्थल पर मतगणना समाप्ति तक निर्बाध विद्युत प्रवाह की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए है।
डॉ चित्रा प्रभात प्राध्यापक शासकीय तिलक महाविद्यालय एवं श्री राजेन्द्र असाटी व्याख्याता डाइट कटनी को मतगणना स्थल कृषि उपज मण्डी समिति में सार्वजनिक उद्घोषणा का दायित्व सौंपा या है। ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक एवं राहुल पांडे निरीक्षक यातायात को मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों, कर्मचारियों, अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं के वाहन की पार्किंग व्यवस्था कराने का दायित्व सौंपा गया है।
श्रीमती शारदा सिंह कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, श्री पृथ्वीपाल सिंह जिला शिक्षा अधिकारी, श्री दीपक सिंह, संस्थागत वित्त अधिकारी एवं श्री के.पी.चौधरी सचिव कृषि उपज मंडी को मतगणना स्थल पर टेंट, लाइट, माइक, शामियाना की व्यवस्था, बैरीकेटिंग की व्यवस्था, फ्लैक्स, बैनर , प्रवेश , एवं निकास द्वार पर लगाए जाने संबंधी व्यवस्थाएं करानें सहित श्री के.पी.चौधरी एवं राकेश पनिका, कृषि उपज मण्डी समिति कटनी को कृषि उपज मण्डी समिति स्थित विश्रामगृह में प्रेक्षकों के ठहरने हेतु संपूर्ण व्यवस्थाएं करानें हेतु निर्देशित किया गया है।
वी.के. गौतम, अनुविभागीय अधिकारी विद्युत यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग मतगणना स्थल पर विद्युत बोर्ड, विद्युत वॉयर इत्यादि की व्यवस्था करने आर. के.बघेल जिला आबकारी अधिकारी नोडल आधिकारी प्रेक्षक को मतगणना स्थल पर प्रेक्षकों के लिये 2 नग फैक्स की व्यवस्था कराने तथा प्रफुल्ल श्रीवास्तव डी.आई.ओ. एन.आई.सी. कटनी सौरव नामदेव जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस को मतगणना स्थल पर विधानसभा क्षेत्रवार कंप्यूटर, प्रिंटर लगाने इंटरनेट की व्यवस्था कराना। मतगणना से संबंधित समस्त प्रकार के एप का संचालन कराने तथा श्री उमेश नामदेव अनुविभागीय अधिकारी दूरसंचार कटनी – मतगणना स्थल पर इंटरनेट टेलीफोन इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी आदेशानुसार श्री पवन कुमार अहिरवार उपायुक्त नगर निगम एवं श्री प्रदीप सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को मीडिया, राजनैतिक दल, अभ्यर्थी एवं अभिकर्ता के लिए संचार एवं कम्युनिकेशन व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है।
#ECISVEEP
#LokSabhaElections2024
#ChunavKaParv
#DeshKaParv
#ivote4sure
#Election2024
#GeneralElections2024
