Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

डीएम की अध्यक्षता में हुई गो आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में बैठक

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद के गो आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं का भुगतान ससमय कराया जाये। विभागीय स्कीमों में प्रगति लेकर लक्ष्य को समय सीमा के अंतर्गत पूरा किया जाये। पशुओं को गर्मी से बचाने के उपाय किये जाएं। पंचायती राज विभाग की ओर से गोवंश संरक्षण को लेकर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर ली जाये। गौशाला में संरक्षित व सहभागिता योजना में दिए गए गोवंश का नियमित सत्यापन कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार, पीडी गजेन्द्र तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
—————————

Exit mobile version