Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सभी पंचायत भवनों की सक्रियता सुनिश्चित की जायेः-डीएम

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अवशेष पंचायत घरों का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाये। सभी पंचायत भवनों की सक्रियता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही करने पर सम्बंधित बीडीओ व एडीओ की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। अवशेष अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण जल्द कराया जाये। ग्रामों में तैनात पंचायत सहायकों की नियमित समीक्षा की जाये। निर्मित आरआरसी सेंटरों का संचालन जल्द सुनिश्चित किया जाये। निर्माणाधीन सेंटरों के कार्य में तेजी लायी जाये। सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक माह पंचायत सहायक और ग्राम प्रधान से प्रमाण पत्र लिया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
————————-

Exit mobile version