Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

तिरुलडीह में हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुई विधायक सविता महतो

  बानेश्वर महतो

सरायकेला/कुकडु:सोमवार को कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह गांव के मुंडा टोला के हरि मंदिर में सोलोआना समिति द्वारा आयोजित श्री श्री हरिनाम संकीर्तन में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुई तथा मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्र की जनता के लिए सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।वहीं विधायक ने प्रसाद भी ग्रहण किया।इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन से गांव के आसपास तक भक्तिमय वातावरण बनता है।इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया रामबालक सिंह मुंडा, उप मुखिया संजय सिंह मुंडा, विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो, माखु सिंह मुंडा, सुफल प्रामाणिक, प्रफुल्ल महतो, नविन चंद्र कुईरी, चड़कु सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे। मालूम हो कि सोलोआना समिति तिरुलडीह के द्वारा सोमवार सुबह सात बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक 24 प्रहर श्री श्री हरिनाम हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल छह संकीर्तन मंडलियों को बुलाया गया है।

Exit mobile version