Uncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़ताज़ा ख़बरें
Trending

पत्नी ने पति की हत्या कर खाया जहरीला पदार्थ

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

पत्नी ने पति की हत्या कर खाया जहरीला पदार्थ

 

अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव नगला रिसालदार में बीती रात पति – पत्नी मध्य हुए विवाद के बाद पत्नी ने 22 वर्षीय पति संजू की हत्या कर दी । इसके बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया । घटना से परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी भेज दिया । अकराबाद के रहने वाले चचेरे भाई दिनेश चंद्र ने मृतक संजू का उसकी पत्नी से बीती रात विवाद हुआ था । जिसके चलते पत्नी ने पति की हत्या कर दी तथा पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया । जिसकी सूचना पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया । उधर , पत्नी को उपचार हेतु निजी अस्पताल भिजवाया । जहां उसका उपचार जारी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!