Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सोसाइटी संगठन ने किया पुलिस व पत्रकारों का सम्मान।

सोसाइटी संगठन ने किया पुलिस व पत्रकारों का सम्मान।17 लाख की लूट का पर्दाफाश करने में पुलिस व मीडिया का किया आभार व्यक्त।

रविवार को सोनकच्छ में इंदौर भोपाल हाईवे पर रूद्र पैलेस होटल में सोसाइटी समिति संगठन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे एसडीओपी दीपा मांडवे, थाना प्रभारी श्री श्याम चंद्र शर्मा, ओर उनकी टीम का पुष्पमाला पहन कर सम्मान किया, और राधा कृष्ण व भगवान राम की प्रतिमा भेंट की। साथ ही नगर के सभी पत्रकारों का भी सम्मान पुष्पमाला व डुपट्टा डालकर सम्मान किया गया। बतादे की 1 मई को सोनकच्छ के जमगोद में सोसायटी के तालोद के कर्मचारी के साथ 1700000 लाख की लूट हुई थी। एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में एसडीओपी, टी आई,व टीम की काफी मेहनत से अलग अलग स्थान से सात आरोपियों को धर दबोचा। ओर 1700000 लाख ज़ब्त किए।मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल एसडीओपी दीपा मांडवे ने कहा कि इस आयोजन को लेकर समिति का आभार। साथ ही इस मामले में प्रथम दृष्टया फरियादी को ही आरोपी मान रहे थे, लेकिन हमारे पुलिस अधिकारी और टीम ने अच्छा कार्य करते हुए सही आरोपियों को पता लगाया जो कि अभी सभी जेल में हैं।इस मामले में सबका शक था कि फरियादी ही आरोपी है। लेकिन यह मामला टीआई ने सुलझाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर राशि जब्त की।टीआई शर्मा ने कहा कि मैं ज्यादा कुछ बोल नहीं सकता। लेकिन, न्याय सबको बराबर का मिलेगा। इस अवसर फरियादी सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version