Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अम्बेडकरनगर: आग से आठ घर जले, एक मवेशी की झुलसकर मौत

कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र में टीकमपारा के वनराजा पुरवा में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने तांडव मचा दिया। देखते ही देखते एक के बाद एक आठ आशियाने आग का शिकार हो गए।
एक मवेशी की जलकर मौत हो गई जबकि लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति व नकदी जल गई। फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिसकमियों के प्रयास से बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
रविवार दोपहर वनराजा का पुरवा में अचानक उठी आग की लपटों से चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आग एक से दूसरे छप्परों में फैलती नजर आई। ग्रामीणों ने फायर कर्मियों को सूचित करने के साथ ही आग को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किया। इस बीच पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों व अहिरौली पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पर आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक गांव निवासी राकेश की बकरी की झुलसकर मौत हो चुकी थी। किसी का खाद्यान्न व नकदी तो किसी की साइकिल व अन्य गृहस्थी के सामान जलकर राख हो चुके थे।

—————————-
इनके घरों को पहुंचा नुकसान
आग लगने से राकेश का दो छप्पर, रविंद्र का दो छप्पर, बिरंगे का एक छप्पर, रामपदारथ के दो छप्पर, प्रेम देवी का तीन छप्पर, अरविंद का एक छप्पर, संजय का एक छप्पर व तुलाराम के दो छप्पर व उसमें रखा अनाज समेत अन्य सामान जलकर राख हो हो गए।

Exit mobile version