Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

एक जून से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान

एक जून से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान

 

अलीगढ़ । ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब आवेदकों को आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे । एक जून से नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना और भी आसान हो जाएगा ।अब आवेदकों को आरटीओ की बजाए निजी ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्रों में पहुंचकर ड्राइविंग टेस्ट देना होगा । हालांकि सरकार की घोषणा के बाद अभी अलीगढ़ में इसकी व्यवस्था नहीं की जा सकी है । इन प्रशिक्षण केंद्रों को ही टेस्ट लेने और प्रमाणपत्र देने का अधिकार होगा ।ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की इस प्रक्रिया को और भी सरल किया जा रहा है । दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लाइसेंस बनवाने के लिए पहले ही दस्तावेजों के बारे में बता दिया जाएगा । आवेदनकर्ता सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की

आधिकारिक वेबसाइट-https // parivahan . gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं । साथ ही ऑफलाइन आवेदन के लिए आरटीओ कार्यालय जा सकते हैं । आरटीओ प्रशासन हरिशंकर सिंह का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन के लिए कई प्रक्रियाओं को

और भी सरल बनाने के लिए एक जून से नियमों को आसान बनाया जा रहा है ।

Exit mobile version