Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बिजली के खंभे पर तार ठीक करने के दौरान हुआ हादसा, शेखपुरा में मजदूर की मौत, मृतक के परिजनों में मचा कोहराम।

टाइटल : बिजली के खंभे पर तार ठीक करने के दौरान हुआ हादसा, शेखपुरा में मजदूर की मौत, मृतक के परिजनों में मचा कोहराम.
👉 शेखपुरा/ बिजली के खंभे / तार ठीक करने के दौरान: शेखपुरा में शनिवार शाम जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गगौर गांव के पश्चिम सह रसा खंड में विद्युत कंपनी के ठेकेदार की ओर से कृषि पट वन के लिए विद्युत तार बिछाने जाने के क्रम में एक 32 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने के दौरान झुलसकर मौत हो गई।
👉 बताते चले कि मिस्त्री की मौत के बाद उसकी झुलसी हुई लाश कई घंटे तक बिजली के खंभे और तार में फंसकर लटकती रही। वहां पर काम कर रहे अन्य मजदूर और ठेकेदारी यहां से चले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कोरमा थाना अध्यक्ष आयुष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची।
👉 विद्युत सेवा चालू करने के कारण हुई घटना…
बताते चले कि यह घटना लगभग 2 घंटे बाद बिजली तार पर लटके मृतक के शव को नीचे उतर गया । साथ ही पुलिस ने शव जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचानअरियरी थाना क्षेत्र के ककरी गांव निवासी चlनारिक के पासवान के पुत्र प्रहलाद पासवान के रूप में की गई है मृतक पिछले कुछ सालों सेबिजली कंपनी के ठेकेदार के अंदर मजदूरी किया करता था।शाम में वह 11000 वोल्ट क्षमता वाले विद्युत तार को जोड़ने खंभा पर चढ़ा था।
👉 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल.
बताते चले कि इस दौरान कटारी फिड़र से विद्युत सेवा चालू कर दिए जाने के कारण युवक की मौत बिजली खंभे पर ही जपर जोड़ने के दौरान ही झुलसकर मौत। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण किया करता था। युवक की मौत के बाद परिवार में विधवा और तीन छोटी-छोटी बच्चियों रह गई है। घटना की खबर सुनते ही परिवार के बीच कोहराम मच गया। घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस शव को जप्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

Exit mobile version