Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

*दो किशोरियों सहित महिला ने किया सुसाइड–* थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को बाजना पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर एक महिला 2 किशोरियों संग ट्रेन

*पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास--* घटना की

*मथुरा थाना हाईवे–*

*दो किशोरियों सहित महिला ने किया सुसाइड–* थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को बाजना पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर एक महिला 2 किशोरियों संग ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे गैंगमैन की टीम ने उन्हें देखा और बचाने के लिए दौड़ी तब तक तीनों दिल्ली की तरफ से आई मालगाड़ी के आगे खड़ी हो गई। ट्रेन उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गई है। उनके शव के टुकड़े होकर दिल्ली मथुरा रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। आसपास के लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद तीनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। संभावना जताई जा रही है कि तीनों मां बेटी हो सकती है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

*पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास–* घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गैंगमैन और ट्रेन के ड्राइवर से घटना की जानकारी की एसपी सिटी अरविंद कुमार सिंह ने बताया तीनों के शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। फोटो सोशल मीडिया पर पहचान के लिए जारी किए गए जाएंगे। इसके अलावा आसपास के जिलों में भी यह फोटो भेजकर शिनाख्त करने की कोशिश की जाएगी। 72 घंटे तक शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!