
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने अस्पताल में में ठंडे पानी, पंखे, कूलर, एसी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति इत्यादि व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। चिकित्सीय जांच हेतु उपलब्ध सभी उपकरणों के रखरखाव की व्यवस्था बेहतर रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को हीट वेव एवं मौसमी बीमारियों को लेकर कोई समस्या का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने हीट वेव एवं गर्मी के संबंध में जिला अस्पताल द्वारा की गई तैयारीयों की समीक्षा करते हुए कहा कि लू के मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान एसके अस्पताल के पीएमओ महेंद्र खीचड़, एएओ नाथूराम ढाका सहित अस्पताल के अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
