Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

10 दिवसीय एन सी सी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

26 वाहिनी एन सी सी लखीमपुर खीरी द्वारा बलदेव वैदिक इंटर कालेज पलिया में आयोजित प्रतिदिन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अतिरिक्त आज जिले के परिवहन विभाग के परिवहन उप निरीक्षक हरमीत सिंह जिला लखीमपुर खीरी के द्वारा कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिससे भबिष्य में कही आवश्यकता पड़ने पर समाज को जागरूक करने में मदद कर सके 21 मई से चल रहे इस शिविर में लखीमपुर जिले के 16 कालेज के सीनियर व जूनियर डिवीजन के लगभग 600 कैडेट्स भाग ले रहे हैं कार्यक्रम के दौरान कैम्प कमांडेंट कर्नल चित्रसेन डिप्टी कैम्प कमांडेंट राजेश सिंह चौहान सूबेदार मेजर करन सिंह सहित प्रशिक्षण स्टाफ व सभी ए एन ओ उपस्थित रहे

Exit mobile version